नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरूण गांधी ने रक्षा सौदों की जानकारी लीक करने या
राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के आरोपों पर विस्तार से सफाई दी है।
शनिवार को जारी अपने बयान में देश के लोगों को वरूण गांधी ने कहा कि अपने
ऊपर लग रहे आरोपों से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर गलत आरोप
लगाए गए हैं।
वरूण गांधी ने कहा कि, मैं रक्षा मामलों की स्थाई समिति का सदस्य जरूर था
लेकिन कंसल्टेटिव कमिटी बैठक में कभी शामिल नहीं हुआ। कुछ लोग जानबूझकर
मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे उपर लगाए गए सभी आरोप
बेबुनियाद हैं, मैं एडमंड्स एलन से कभी नहीं मिला।
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो