Various training programs will be organized regarding Lok Sabha General Elections 2024-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 मार्च 2024 10:15 PM (IST)
लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित
जोधपुर । जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) गौरव अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जोधपुर के डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया जाएगा। इसी क्रम में एईओ द्वितीय का प्रशिक्षण मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें 10 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रशिक्षणों का कार्यक्रम -
ईवीएम प्रिपेटरी टीम का प्रशिक्षण 6 मार्च को दोपहर 1 बजे डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिसमें लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण डॉ एस. एन. मेडिकल ऑडिटोरियम में प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 600 तक के लिए प्रशिक्षण 9 मार्च को दोपहर 1:30 बजे, प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 601 से 1200 तक के लिए 11 मार्च को प्रातः 9:30 बजे, प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1201 से 1800 तक के लिए प्रशिक्षण 11 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (कक्ष 1 से 12 तक) में प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1801 से 2400 तक के लिए प्रशिक्षण 11 मार्च को प्रातः 9:30 बजे, प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 2401से 3000 तक के लिए प्रशिक्षण 11 मार्च को दोपहर 1:30 बजे तथा प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 3001 से 3600 तक के लिए प्रशिक्षण 14 मार्च को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जायेगा।
वहीं मतदान अधिकारी द्वितीय का प्रशिक्षण डॉ. एस एन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 600 तक के लिए 10 मार्च को प्रातः 9:30 बजे तथा प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 601 से 1200 तक के लिए 10 मार्च को 1:30 बजे आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (कक्ष 1 से 12 तक) में प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1201 से 1800 तक के लिए 10 मार्च को प्रातः 9:30 बजे तथा प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1801 से 2400 तक के लिए 10 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा।
वहीं प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 2401 से 3000 तक के लिए 14 मार्च को प्रातः 9:30 बजे तथा प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 3001 से 3600 तके लिए 14 मार्च को दोपहर 1:30 बजे डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित होगा।
साथ ही, माइक्रो आर्ब्जवर का प्रशिक्षण 15 मार्च को प्रातः 9:30 बजे डॉ एस. एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement