Various examinations will be organized at Ajmer District Headquarters from 3 to 7 May-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 से 7 मई तक अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन, यहां देखें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 6:33 PM (IST)
3 से 7 मई तक अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन, यहां देखें
जयपुर, । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 3 से 7 मई 2025 तक अजमेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व जारी किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा कार्यक्रम— आयोग सचिव ने बताया कि पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रश्न-पत्र तृतीय (जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान) की परीक्षा 3 मई 2025 को दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लाइब्रेरियन के पदों हेतु 5 मई 2025 को प्रश्न-पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पदों हेतु 6 मई 2025 को प्रश्न-पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 7 मई 2024 को माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट हेतु असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर परीक्षा-2024 का आयोजन प्रातः 9.30 से 12 बजे तक एवं जियोलॉजिस्ट परीक्षा- 2024 का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा। आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र— प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लेवें। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें। आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement