Vajpayee residence 6-A Krishna Menon route now Shah new address-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाजपेयी का आवास 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग अब शाह का नया पता

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जून 2019 10:43 PM (IST)
वाजपेयी का आवास 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग अब शाह का नया पता
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जो सरकारी आवास आवंटित होने वाला है, वह पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का आवास था। वाजपेयी वर्ष 2004 से लेकर पिछले साल निधन होने तक मध्य दिल्ली स्थित 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग में रहे। यही अब शाह का नया पता होगा। नए गृहमंत्री यहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा घेरे में होंगे। एक सूत्र ने बताया, "कृष्ण मेनन मार्ग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का सरकारी बंगला गृहमंत्री को आवंटित किया गया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement