Vaishya Samaj will move forward with 9 resolutions during Navratri, brochure launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवरात्रों में 9 संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा वैश्य समाज, ब्रोशर का हुआ लोकार्पण

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 3:59 PM (IST)
नवरात्रों में 9 संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा वैश्य समाज, ब्रोशर का हुआ लोकार्पण
चंडीगढ़। वैश्य समुदाय को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग समय पर कार्यक्रमों का प्रमुखता से आयोजन करते रहने वाले संगठन अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने इस साल महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रों पर 9 संकल्प लेने का आह्वान किया है। इसी को लेकर संगठन की ओर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के चेयरमैन, शिक्षाविद् प्रो. के के अग्रवाल के हाथों एक ब्रोशर का भी विमोचन कराया, जो इन 9 संकल्पों की जानकारी देगा। इस अवसर पर प्रो. के के अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से युवा पीढ़ी को आगे बढऩे में मदद करनी होगी। आज की युवा पीढ़ी सब कुछ करने में सक्षम है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस दौर में कुछ भी करना असंभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन करेगा। यह हमारी सोच होनी ही चाहिए। युवाओं को भी अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक होना चाहिए। सिर्फ राजनीति ही नहीं, हमें हर क्षेत्र में अपने को साबित करना है। व्यापार हमारा मूल कर्म है। इस कर्म के साथ हम अपने समाज, देश में और भी नए संकल्पों के साथ विभिन्न प्रकल्पों पर काम करते हुए नई राह दिखाने वाले बनें। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि कम्युनिकेशन को बढ़ावा देना जरूरी है। कम्युनिकेशन सबको एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम होता है। हमें इस पर बेहतरी से काम करना चाहिए।
राजनीति में आकर ही हम कर सकते हैं बदलाव: अशोक बुवानीवाला
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहाकि वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए हमें समाज के लोगों को आने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने और वैश्य समाज के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने, युवा पीढ़ी को राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना राजनीति के एक भी कदम आगे नहीं चला जा सकता। वैश्य समाज के लोगों ने खासकर युवा वर्ग ने राजनीति को गंदा मानकर राजनीति से कदम पीछे हटा लिए। यह चिंता का विषय है।
ऑनलाइन व्यापार ने घटाई बाजार की रौनक : राजेश सिंगला
संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला अग्रवाल वैश्य समाज के 9 संकल्पों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि समाज के व्यक्ति पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करना, हमारे महापुरुषों की उपलब्धियों का प्रचार करना एवं समय-समय पर उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन करना, हमारी भावी पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों पर 9 दिनों के लिए 9 संकल्प वैश्य समाज के लोगों को उसे बुलंदी पर ले जाने के लिए है, जिस बुलंदी पर समाज आज से कई दशक पहले था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement