Advertisement
वैश्य समुदाय ने राम मंदिर और धर्मशालाओं के निर्माण में आगे बढ़कर काम किया - पचेरीवाला

उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम उन लोगों के साथ खड़े रहे ओर उनकी हर सम्भव मदद करें तभी हमारा समाज मज़बूत होगा उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आंदोलन चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह अपने क्षेत्र में समाज की विधवा बहनों के उद्धार के लिए काम कर रहे हैं।
इससे पहले उत्तर प्रदेश फैसिलिटेशन काउंसिल अयोध्या मंडल के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भारतीय जन-जीवन में राम की जन्मभूमि अयोध्या की विशेष महत्व बतलाते हुए कहा कि सरयू नदी भी वहां के जन-जीवन व संस्कृति का अभिन्न अंग है। वैश्य समाज के सम्भागीय नेता अरुण अग्रवाल ने अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों का अयोध्या पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में वैश्य समाज के लोग सबसे ज्यादा दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इसका कारण है कि भगवान श्री राम हमारे पूर्वज हैं और हम उन्हीं की धारा से निकलकर आ रहे हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा में वैश्य समाज का साढ़े 7 प्रतिशत वोट बैंक है लेकिन हरियाणा में समाज की राजनीति में भागीदारी काफी कम है। उन्होंने कहा कि समाज ने राजनीति में सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने के दिशा में पिछले 10 साल में काफी काम किया है और उसका परिणाम यह है कि आज जिला परिषद चेयरपर्सन तक वैश्य समाज से बनकर आ रहे हैं।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि आने वाला समय हरियाणा में वैश्य समाज का होगा। उन्होंने कहा कि वह इसी आधार पर पिछले 15 सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं कि समाज मंदिर और धर्मशाला से बाहर आकर समाज के उत्थान और राजनीति में सक्रिय भागीदारी की दिशा में आगे बढ़े। यात्रा के संयोजक तथा अग्रवाल वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि वह किस प्रकार की यात्राएं भविष्य में भी संचालित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि साल में काम से कम एक बार इस प्रकार की यात्रा का आयोजन आवश्यक किया जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मंच का संचालन प्रदेश मंत्री मुकेश बंसल ने किया इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पंकज कसेरा, प्रदेश युवा महासचिव रवि गर्ग, सुरेश तायल, प्रदीप गर्ग, प्रदीप ऐरन, राजीव गर्ग, सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता, महेंद्र बंसल, वेद प्रकाश जैन, नीरज सिंगला, नवीन केडिया, तुलसीराम गोयल, सुमंत जैन, यश जैन, अंकित अग्रवाल, प्रणव मुख्य रूप से मौजूद थे।
इससे पहले अग्रवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज सुबह अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने आज अयोध्या भ्रमण किया और सरयू नदी के तट पर पवित्र नदी में स्नान किया। समाज के लोगों ने हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन अनेक स्थानों का भ्रमण किया। - प्रेस विज्ञप्ति
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


