Advertisement
खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान में 12 लाख बच्चों का टीकाकरण

ब्रह्म मोहिंद्रा ने आगे कहा कि राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों, डबल्यू.एच.ओ और स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने ए.ई.एफ.आई (एडवांस इवेंट फोलोइंग इम्यूनीशेशन) के काफ़ी मामलों का पता लगाने के लिए बठिंडा और राज्य के अन्य जि़लों का दौरा किया गया। जिसके बाद जांच के बाद यह सामने आया कि बीमार होने वाले बच्चों के मामलें एम आर टीकाकरण से संबंधित नही थे। उन्होंने कहा कि माँ-बाप की संतुष्टि के लिए बठिंडा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में से वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया और बिना प्रयोग की शीशियों और सरिंजों के नमूनों को आगामी जांच के लिए सी.आर.आई. कसौली भेजे गए। उन्होंने आगे कहा कि चाहे बठिंडा के कुछ इलाकों में उलटी और दस्त के मामलों सामने आएं हैं , और जिस कारण इन इलाकों के सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पानी के नमूने भी इकठ्ठा किये गए हैं जिससे बच्चों के बीमार होने के असल कारणों का पता चल सके। उन्होंने आगे कहा पंजाब सरकार राज्य के बच्चों को प्रारंभिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


