Uttarakhand: centre says in SC- seriously thinking on floor test suggestion, will reply on 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: केंद्रफ्लोर टेस्ट पर कर रहा विचार, 6 को देगा जवाब

khaskhabar.com:
उत्तराखंड: केंद्रफ्लोर टेस्ट पर कर रहा विचार, 6 को देगा जवाब
नई दिल्ली। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वह फ्लोर टेस्ट कराने पर विचार कर रहा है। वह इस संबंध में 6 मई (शुक्रवार) को जवाब देगा। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल (एजी) ने कहा कि सरकार फ्लोर टेस्ट के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और समाधान के लिए थोड़ा वक्त चाहती है। सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र के इस जवाब से संतुष्ट दिखा और जवाब देने के लिए 6 मई तक का समय दे दिया। इससे पहले मंगलवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने सरकार से कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने पर विचार करे। कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को सरकार से निर्देश लेकर सूचित करने को कहा था। इसके साथ ही राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन को खत्म करने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र की अपील की सुनवाई कोर्ट ने बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement