सदस्यता खत्म करने के फैसले से पहले भी बागी विधायक अदालत गए थे, लेकिन
अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इनमें से छह बागियों ने उच्च
न्यायालय की एकल पीठ में विधानसभा के आदेश को चुनौती दी है। शुक्रवार को इस
मामले में अहम सुनवाई है। बागी विधायकों के अलावा कांग्रेस और भाजपा की भी
इस मामले पर नजर टिकी हुई है।
(आईएएनएस)