khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 08:13 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) में लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान की उड़ान भरने के 15 मिनट के बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 172 यात्रियों को लेकर जा रहे गो-एयर के इस विमान को तकनीकी खराबी के कारण उतारना पड़ा। लखनऊ से मुंबई के लिए गो-एयर के विमान जी-8-398 ने एयरपोर्ट से जैसे ही उड़ा भरी, पायलट को विमान में तकनीकी खामी का एहसास हुआ।