Uttar Pradesh: Loving couples celebrated Makar Sankranti in the temple of Nat Bali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:27 pm
Location
Advertisement

UP : नट बली के मंदिर में खिचड़ी चढ़ा प्रेमी जोड़ों ने मनाई मकर संक्रांति

khaskhabar.com : बुधवार, 15 जनवरी 2020 8:17 PM (IST)
UP : नट बली के मंदिर में खिचड़ी चढ़ा प्रेमी जोड़ों ने मनाई मकर संक्रांति
बांदा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जिला मुख्यालय से सटे भूरागढ़ दुर्ग में बुधवार को प्रेमी जोड़ों ने 'नट बली' के मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति मनाई। इस अवसर पर यहां दो द्विवसीय मेला भी लगा।

बांदा जिला मुख्याल से सटे भूरागढ़ किले में बना नट बली का मंदिर एक प्रेम कहानी का प्रतीक है। शहर के जाने-माने पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पाठक बताते हैं, "सन 1830 ईस्वी में भूरागढ़ किले में महोबा जिले के सुगिरा गांव के निवासी नोने अर्जुन सिंह किलादार थे। भूरागढ़ से कुछ दूरी पर केन नदी के उस पार सरबई गांव में बसे नट यहां मकर संक्रांति के त्योहार में अपना करतब दिखा रहे थे। जैसे ही बली नामक नट युवक बांस के लट्ठों में बंधी पतली रस्सी पर चलकर नीचे उतरा, किलेदार अर्जुन सिंह की बेटी उससे प्रभावित होकर लिपट गई और शादी की जिद करने लगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement