Advertisement
ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयार की कार्य योजना

धीमान ने आगे कहा कि अन्य देशों में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान द्वारा इस नए वेरिएंट को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। बैठक में यह बात भी सामने आई है कि कोरोना का यह नया रूप तेजी से फैलता है।
डॉक्टरों के आकलन के मुताबिक इस नए वेरिएंट की ट्रांसमिशन रेट ज्यादा हो सकती है लेकिन यह पिछले वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक डेल्टा के मुकाबले इस नए वेरिएंट से मौत होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को जल्द से जल्द टीकाकरण के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ विदेश से आने वाले सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


