Uttar Pradesh BJP changes area and district in-charges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश भाजपा ने क्षेत्र और जिले के प्रभारी बदले

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2023 4:54 PM (IST)
उत्तर प्रदेश भाजपा ने क्षेत्र और जिले के प्रभारी बदले
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने क्षेत्र और जिलों में कई पदाधिकारियों को बदल दिया है। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement