Uttar Pradesh: A face-to-face collision in Safari and Maruti van, 4 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफारी और मारुति वैन में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 16 दिसम्बर 2018 10:34 PM (IST)
सफारी और मारुति वैन में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के थाना पुरवा में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार, थाना पुरवा क्षेत्र के तौरा गांव के पास शनिवार देर रात मारुति वैन व सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सफारी सड़क पर पलट गई, जबकि वैन खाई में गिर गई। इस हादसे में मारुति कार सवार महेश (19) व चालक सुरेश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और बिछिया सीएचसी पहुंचाया, जहां महेश और सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान सफारी सवार पप्पू (27) व आशीष शुक्ला (26) की मौत हो गई। अभिषेक (21) पुत्र रामचंद्र, संदीप (18) पुत्र सरवन, अरुण (22) पुत्र विजयपाल का इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों में सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement