use, porteble Mobile toilets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल टायलेट रखवाए

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 8:13 PM (IST)
मोबाइल टायलेट रखवाए
करनाल। नगर निगम क्षेत्र को खुले मेंं शौच मुक्त रखने को लेकर निगम ने विभिन्न जगहों पर अब तक 12 पोर्टेबल मोबाईल टॉयलेट रखवा दिए गए हैं। इनमें से एक नर्सरी विलेज में, एक सैक्टर-33 के मुख्य प्रवेश स्थल पर तथा 2 सैक्टर-16 में कूड़ा बीनने वाले लोगों की बस्ती में हाल ही में रखवाए गए हैं। नगर निगम के जे.ई. कुलभूषण पंवार के नेतृत्व में रखवाए गए टॉयलटों के प्रयोग करने के लिए लोगों को समझाने का कार्य भी किया गया है। कुलभुशण ने लोगों को समझाया कि वे शौच के लिए इन्ही का प्रयोग करें, खुले में न जाएं। खुले में जाएंगे तो जुर्माना भरना पड़ेगा। उन्होने बस्ती के लोगों को इनके देखभाल की भी जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त आज अवकाश होने के बावजूद भी नगर निगम द्वारा नेहरू पैलेस सहित शहर में भिन्न-भिन्न जगहो पर छोटे साईज़ के जूडवा डस्टबिन रखवाए गए हैं। ताकि दुकानदार अपनी दुकानों की सफाई के बाद एकत्र कूड़े को इनमें डाल दें। रेहड़ी व छोटी दुकानों पर फास्ट-फूड इत्यादि खाने वाले व्यक्ति भी वेस्ट को इन डस्टबिन में डाल सकते हैं ताकि सड़कों पर सफाई का माहौल बना रहे। नगर निगम के आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने लोगों का आह्वान किया है कि यदि वे करनाल नगर निगम क्षेत्र को शौच से मुक्त देखना चाहते हैं तो खुले में कदापि शौच नहीं करे।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement