Advertisement
अमेरिकी किशोर पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप

"उसके द्वारा खरीदी गई वस्तुओं में सामरिक उपकरण, वायरिंग, रसायन और अक्सर डेटोनेटर के रूप में उपयोग किए जाने वाले उपकरण शामिल हैं।"
उन्होंने कहा, ये खरीदारी पिछले कुछ हफ्तों के भीतर की गई थी।
जांचकर्ताओं को यह पता चलने के बाद संदिग्ध की गतिविधि पर नजर रखी गई कि वह आतंकवादी समूह कातिबत अल तौहीद वाल जिहाद (केटीजे) के संपर्क में था, जो अल कायदा से संबद्ध समूह है, जो मुख्य रूप से सीरिया के इदलिब प्रांत में संचालित होता है।
एफबीआई के अनुसार, उसने मार्च और अप्रैल में इंस्टाग्राम पर केटीजे से बम बनाने के तरीके सीखाा।
फॉक्स न्यूज ने मैगुइरे के हवाले से कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने या समर्थन करने के उद्देश्य से विदेश यात्रा करने के लिए कदम उठा रहा है।"
एक बयान में, फिलाडेल्फिया जिला अटॉर्नी लैरी क्रास्नर ने कहा कि संदिग्ध का नाम उसकी उम्र के कारण नहीं बताया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


