Advertisement
वेनेजुएला के पास जहाज पर अमेरिकी हमला, ड्रग तस्करी कर रहे 6 लोग मारे गए : ट्रंप

इससे पहले, ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को एक ज्ञापन भेजकर सूचित किया था कि अमेरिका अब उन ड्रग कार्टेलों के खिलाफ ‘गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष’ की स्थिति में है जिन्हें उसने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इन संगठनों के सदस्यों को अमेरिका ‘अवैध लड़ाके’ मानकर कार्रवाई करेगा।
हालांकि, ज्ञापन में कार्टेलों के नाम नहीं बताए गए थे और न ही उन मानकों का खुलासा किया गया था जिनका उपयोग अमेरिकी सरकार यह तय करने के लिए करेगी कि कोई व्यक्ति किसी कार्टेल से इतना जुड़ा है कि उसे निशाना बनाया जा सके।
उधर, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह ड्रग्स कार्टेलों का बहाना बनाकर वेनेजुएला की सरकार बदलने और लैटिन अमेरिका में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
कुछ दिन पहले, वेनेजुएला के रक्षा और विदेश मंत्रालयों ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों की अवैध घुसपैठ की निंदा की थी। विदेश मंत्री इवान गिल ने सोशल मीडिया पर बताया कि 2 अक्टूबर 2025 को अमेरिका के युद्धक विमान वेनेजुएला के तट से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर पाए गए।
वेनेजुएला सरकार ने इसे देश की संप्रभुता के खिलाफ उकसाने वाला कदम बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संधि का उल्लंघन है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


