ये हमले कश्मीर में आठ जुलाई को हिजबुल
मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में
मारे जाने के बाद नौ जुलाई से जारी अशांति व तनाव के बीच हुए।
पाकिस्तान
के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने
संबोधन के दौरान भारत पर कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया
था, जिसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि
पाकिस्तान को राज्य नीति के तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर देना
चाहिए और बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन से बचना चाहिए।