36 साल बाद यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट, हिलेरी-ट्रंप की जुबानी जंग
khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 08:37 AM (IST)
हिलेरी ने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी पहली पॉलिटिकल ऐक्टिविटी एक रेसिस्ट
झूठ के सहारे शुरू की। उन्होंने कहा कि हमारा पहला अश्वेत राष्ट्रपति
अमेरिकी नागरिक नहीं है। हिलेरी ने कहा, अगले राष्ट्रपति के लिए साइबर
सिक्यॉरिटी को मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा। साइबर
सिक्यॉरिटी के मुद्दे पर हिलरी क्लिंटन ने रूस पर साधा निशाना। कहा, हम
किसी भी कीमत पर अपने देश की रक्षा करेंगे।