Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अगले सप्ताह से स्टील टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करेंगे

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, जो कि बुधवार, 4 जून से प्रभावी होगा। हमारे स्टील और एल्युमीनियम उद्योग पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारे अद्भुत स्टील और एल्युमीनियम श्रमिकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी होगी। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन।"
प्लान किया गया रेट हाइक ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी में एक नया फैसला है, जो कि ट्रेड कोर्ट के रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के कुछ दिनों बाद आया है।
ट्रंप प्रशासन की व्यापक टैरिफ योजना के तहत अमेरिका में आयात किए जाने वाले अधिकांश स्टील पर मार्च से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लागू है, जिसका उद्देश्य अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देना था।
डेटा के अनुसार, सोल के स्टील उत्पादों के यूएस-बाउंड निर्यात में मार्च में एक साल पहले की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट आई।
मार्च में अमेरिका को स्टील उत्पादों की आउटबाउंड शिपमेंट 340 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जो पिछले साल के इसी महीने से 18.9 प्रतिशत कम है।
सोल के स्टील निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव का आकलन करना मुश्किल है क्योंकि लेन-देन आमतौर पर महीनों पहले किए जाते हैं। कोरियाई स्टील निर्माता अमेरिकी टैरिफ के जवाब में उपाय खोज रहे हैं, कुछ कंपनियां अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
हुंडई स्टील कंपनी लुइसियाना में 2029 तक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस-आधारित स्टील मिल बनाने के लिए 5.8 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है, जो इसकी पहली विदेशी उत्पादन फैसिलिटी होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


