Advertisement
अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले 18,000 के पार

डीपीए समाचार एजेंसी ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में सीडीसी के हवाले से बताया कि अब तक मंकीपॉक्स के कुल 18,101 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।
पिछले सात दिनों में देश में कुल मंकीपॉक्स के 2,916 नए पुष्ट मामले सामने आए।
सीडीसी का कहना है कि बेशक, प्रकोप की गति स्पष्ट रूप से धीमी हो, लेकिन संख्या अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है।
3,291 मामलों के साथ कैलिफोर्निया में सबसे अधिक मंकीपॉक्स के मामले दर्ज हैं, इसके बाद न्यूयॉर्क में 3,197 और फ्लोरिडा में 1,870 मंकीपॉक्स के केस हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले अमेरिका में हैं।
4 अगस्त को, सीडीसी ने मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


