US खुफियाकर्मी ने उसी IS आतंकी से कर ली शादी,जिसकी जांच थी जिम्मे
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 4:38 PM (IST)
वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई उस वक्त करारा झटका लगा जब एजेंसी की एक अनुवादक (ट्रांसलेटर) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के उसी आतंकी से शादी कर ली जिसकी जांच का जिम्मा उसे सौंपा गया था। एफबीआई की यह अनुवादक डेनिएला ग्रीनी टॉप-सीक्रेट सुरक्षा मंजूरी के साथ साल 2014 में सीरिया गई और जिस प्रमुख आईएस आतंकी की उसे छानबीन करनी थी, उसी से शादी कर ली। इस पूरे मामले को न्याय विभाग और एफबीआई ने अब तक गोपनीय बनाए रखा था।
ग्रीनी ने एजेंसी से अपनी यात्रा के बारे में झूठ बोला और डेनिस कस्पर्ट से शादी करने सीरिया चली गई। डेनिस जर्मन रेपर था जो बाद में आईएस से जुड़ गया। उसका नाम बदलकर अबु तलहा अल-अल्मानी हो गया। ग्रीनी की शादी के बारे में पता चलने के बाद उसे दो साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, एजेंसी ने ग्रीनी की सजा को कम करने की मांग की है। एजेंसी का कहना है कि 38 वर्षीय ग्रीनी बहुत सहयोगी हैं और उसे पूरी सजा नहीं मिलनी चाहिए।
कैसे हुई शादी