US Foreign Minister call sushma and NSA Susan Rice Call Ajit Doval condemns Uri terror attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

USसे सुषमा-डोभाल को आया फोन, आतंकियों पर कार्रवाई करें,हम साथ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 6:55 PM (IST)
USसे सुषमा-डोभाल को आया फोन, आतंकियों पर कार्रवाई करें,हम साथ
नई दिल्ली। उरी हमले को लेकर भारत ने पाक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करना शुरू कर दिया है। अब कई देश उरी हमले को लेकर भारत के पक्ष में खडे हो गए हैं। अमेरिका भी उरी हमले को लेकर भारत के पक्ष में खडा है। अमेरिका ने पाक को कहा है कि वह आतंकी संगठनो पर कार्रवाई करे। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को फोन किया। फोन कर जॉन केरी ने सुषमा से कहा कि उरी हमले के मामले में अमेरिका भारत के साथ है। साथ ही जॉन केरी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका का समर्थन भारत के साथ ही है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement