US drone strike kills at least 26 Haqqani militants in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक पर ड्रोन अटैक, अमेरिका ने मार गिराए 26 आतंकवादी

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 5:25 PM (IST)
पाक पर ड्रोन अटैक, अमेरिका ने मार गिराए 26 आतंकवादी
इस्लामाबाद। आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान से लगती सीमा पर अमेरिकी सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ ड्रोन हमला किया है। इस हमले में 26 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी सुरक्षाबलों ने मंगलवार को तालिबान-सहयोगी हक्कानी नेटवर्क पर ड्रोन से हमला किया। हाल ही में हक्कानी नेटवर्क से केनेडियन दंपत्ति से छुड़वाने के बाद अमेरिका ने इस आतंकी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क पर हमला करने के लिए सोमवार को मीटिंग कर पाकिस्तान का कुर्रम जिले पर धावा बोला। यह प्रांत अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और इस साल हक्कानी आतंकवादियों पर की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। अमेरिका सुरक्षा बलों ने हक्कानी नेटवर्क को निशाना बनाते हुए मंगलवार को दो ड्रोन गिराए। पहले ड्रोन में पांच आतंकियों को मार गिराया। फिर कुछ ही मिनटों बाद एक और ड्रोन गिराया से हमला किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा बलों की तरफ से हुई इस बड़ी कार्रवाई में अब तक 26 आतंकियों को मारा जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement