गैलप का कहना है कि अमेरिकी नागरिकों का मुख्य रूप से राष्ट्रपति चुनाव
के प्रचार की वजह से मीडिया में विश्वास घट रहा है।
गैलप ने कहा,कई रिपब्लिक और कंजरवेटिव पंडितों का
कहना है कि हिलेरी क्लिंटन को मीडिया की ओर से सकारात्मक रूझान मिला है,
जबकि डोनाल्ड ट्रंप को नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यह मुख्य वजह
हो सकती है कि अमेरिकी नागरिकों का विश्वास मीडिया में निचले स्तर तक घटा
है। गैलप का कहना है कि ब्लॉग और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें परिपक्व
होती हैं।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)