Advertisement
ओडिशा विधानसभा में उर्वरक संकट को लेकर तीसरे दिन भी हंगामा, कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित

बीजद का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में विफल रही है, जिसके कारण किसानों को खुले बाजार से बहुत अधिक कीमत पर उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। पार्टी ने ओडिशा में उर्वरक की 'कालाबाजारी' के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सदन की सभी नियमित कार्यवाही को स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की।
इसी बीच, भाजपा नेता इरासिस आचार्य ने शनिवार को कहा कि विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस ओडिशा के विकास के प्रति चिंतित नहीं हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि विपक्षी नेता इस मुद्दे पर बहस से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनका सच सबके सामने आ जाएगा।
आचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए काम करती है।
आपको बताते चलें, मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी थी। बीजद सदस्यों ने कथित उर्वरक की कमी और उसकी कालाबाजारी के मुद्दे पर हंगामा किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


