Advertisement
बिहार विधानसभा में हंगामा, राजद विधायक 'बेईमान' शब्द कहने पर घिरे

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नाराज हो गए और इस शब्द को वापस लेने को कहा। भाई वीरेंद्र के पक्ष में विधायक ललित यादव भी खड़े हो गए। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने बैठे-बैठे शब्द वापस लेने की बात कही, विधानसभा अध्यक्ष खड़े होकर अपनी बात कहने को कहते रहे।
इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी बीच-बचाव में आए। उन्होंने अध्यक्ष से माफ करने का आग्रह किया और किसी तरह उनका गुस्सा शांत कराया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्री हो या फिर विपक्ष के विधायक, किसी को भी ऐसी टिप्पणी करने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें अपने शब्द वापस लेने होंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


