Advertisement
मानवीय मूल्यों का अनुरक्षण और चरित्र निर्माण स्काउट की पहचान: सेवदा

सम्मेलन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में भोपालगढ़ से सीबीइओ ओमप्रकाश डूडी, पीपाड़ से नरेंद्र सिंह, ओसियां से विजयदान चरण , मेघाराम रायका, स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ हरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दशरथ कुमार सोलंकी, डॉ पूनम चौधरी डॉ नीरज डांगी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनिल शर्मा , लीला चौधरी , जवाहर सोनेल , बी आर बंसीवाल, फलोदी से भागीरथ बिश्रोई सहित सेकडो स्काउटर गाइडर रोवर रेंजर ने सहभागिता की !
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता जिला सचिव डॉ बी एल जाखड़ ने संगठन की विगत वर्ष की गतिविधियों को सराहनीय बताते हुए आगामी वर्ष में प्रशिक्षण, आय व्यय, प्रशासकीय खंड , संख्यात्मक विस्तार , कौशल उन्नयन नियोजन परिपत्र संभागियों के मध्य सिलसिलेवार चर्चा हेतु प्रस्तुत किया !
फलोदी और जोधपुर जिले के इस सम्मिलित वार्षिक सम्मेलन में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए 10 और 15 वर्षीय पार्चमेंट अलंकरण प्रदान किए गए वही सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार द्वारा समानांतर राष्ट्रीय प्रशिक्षक योग्यता अर्जित करने पर लीडर ट्रेनर अलंकरण से उन्हें विभूषित किया गया ! डॉ बी एल जाखड़ ने सभी सदस्यों और आमंत्रित लोगों का आभार प्रकट किया कि इस अंतरराष्ट्रीय संगठन के जिला सम्मेलन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में मानवीय संसाधन जुटाने में उनकी भूमिका रही ! सम्मेलन में यह भी निर्धारित किया गया कि आगामी सम्मेलन केरू ब्लॉक के रूपाराम सेवदा शिक्षण संस्थान और केरू महिला महाविद्यालय की साझा मेजबानी में आयोजित किया जाएगा! केरु शिक्षण संस्थान की निदेशक डॉ पूनम चौधरी ने इस संदर्भ में प्रस्ताव सामान्य सभा में प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया !
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


