Advertisement
उप्र में पुलिस अधिकारी थोप रहे अंग्रेजी

एडीजी (कानून व्यवस्था) पी.वी. रामशास्त्री ने कहा कि उन्हें इन आदेशों की कोई जानकारी नहीं है और यह निर्णय जिला स्तर पर लिया गया है।
देवीपाटन खंड के डीआईजी राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, "उच्च स्तर पर ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। अंग्रेजी का उपयोग महत्वपूर्ण हो या ना हो, यह नीतिगत निर्णय है और पुलिस भर्ती बोर्ड, डीजीपी और अन्य यहां आकलन करते हैं कि हमारे कर्मियों को किसकी जरूरत है। मैं इस संबंध में और कुछ नहीं कह सकता।"
एस.पी. वर्मा ने हालांकि अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा, "यह पहल इसलिए शुरू की गई क्योंकि सभी साइबर क्राइम और सर्विलांस संबंधित जानकारी अंग्रेजी में आती है और हमारे कर्मियों को भाषा की प्राथमिक जानकारी तो होनी चाहिए। मैंने देखा है कि पुलिसकर्मी कोर्ट के अंग्रेजी में दिए गए निर्णयों को समझने में भारी गलतियां कर देते हैं। इसके बाद मैंने पुलिसकर्मियों को कम से कम अंग्रेजी का शुरुआती ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस पहल की शुरुआत करने का निर्णय लिया।"
साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्मा नौ जून को यहां तैनात हुए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल अब छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखने के लिए गूगल का सहारा लेने लगे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं आवेदनपत्र देखता हूं और स्पेलिंग की गलतियां ठीक करता हूं। मैं चाहता हूं कि वे अंग्रेजी के अखबार पढ़ें, डिक्शनरी खरीदें और यह सुनिश्चित करने के लिए मैं विभिन्न पुलिस स्टेशन जाऊंगा।"
लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, "एसपी ने यह निर्णय अपनी जिम्मेदारी पर लिया है और जब तक हम इस संबंध में मुख्यमंत्री से कुछ नहीं सुन लेते, तब तक हम ना तो इसे मंजूरी देंगे और ना ही इसे खारिज करेंगे।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


