लगातार
10 साल केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में दलितों
के बीच नए नेतृत्व उभारने में जुट गई है। पार्टी में दलितों के बीच अच्छी
पैठ रखने वाले नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पार्टी की ओर से
हाल ही में कांग्रेस ने लखनऊ में ‘दलित नेतृत्व विकास और संवाद’ विषय पर
दलित कान्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी ने भी शिरकत की थी। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में दलित चेहरे के तौर पर
पन्नालाल पुनिया को आगे कर रही है।
इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर
प्रदेश के कई हिस्सों में भीम ज्योति यात्रा निकाल चुकी है। इसका मकसद
कांग्रेस से दूर हो चले दलितों को फिर से पार्टी के साथ जोडऩा है। (आईएएनएस/आईपीएन)