UP mission 2017: political parties polishing dalits for best election results Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP का मिशन 2017 : दलितों को रिझाने की होड़

khaskhabar.com:
UP का मिशन 2017 : दलितों को रिझाने की होड़
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बसपा के खिलाफ बड़ी सियासी जंग छेडऩे की तैयारी में है। दलित वोटों को लेकर बसपा के साथ होने वाले इस सियासी टकराव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सबसे बड़ा मुद्दा होंगे। भाजपा 14 अप्रैल को बाबा सहेब की जयंती को अपने सभी छोटे-बड़े कार्यालयों पर प्रमुखता से मनाएगी। अंबेडकर जयंती के बहाने भाजपा मायावती और उनकी नीतियों पर हमला बोलेगी। अंबेडकर जयंती के साथ प्रदेशभर में शुरू होने वाली भाजपा की इस मुहिम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जैसे सहयोगी संगठन भी शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा का कोई नेता यह बताने को तैयार नहीं है कि अंबेडकर को हिंदू धर्म क्यों छोडऩा पड़ा और भाजपा समर्थकों को मायावती की पार्टी ‘मनुवादी’ क्यों कहती है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 10 से 20 फीसदी दलित वोटों को अपनी ओर खींचने की इस मुहिम के तहत ग्रामीण इलाकों पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करने जा रही है।
कांग्रेस ने दलित नेताओं को आगे बढ़ाया :

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement