up minister Suresh Pasi gave clerification on his statment in amethi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी-आरएसएस के वर्कर्स को नहीं कहा दलाल, हमारी पार्टी में हैं दलाली प्रथा वाले कांग्रेसी नेता: सुरेश पासी

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 4:42 PM (IST)
बीजेपी-आरएसएस के वर्कर्स को नहीं कहा दलाल, हमारी पार्टी में हैं दलाली प्रथा वाले कांग्रेसी नेता: सुरेश पासी
असगर नकी, अमेठी। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने खुद पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए मीडिया के सामने आकर सफाई दी है। मंत्री ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के वर्कर्स को दलाल नहीं कहा बल्कि कुछ हमारी पार्टी में कांग्रेसी आ गए थे पुराने, उनकी पहले की दलाली प्रथा थी, उनकी नहीं चल पा रही तो उनको दिक्कत है। दरअसल मंत्री को ये सफाई इसलिए देनी पड़ी कि दो दिन पूर्व उनके ही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेबल के पार्टी वर्कर ने उन पर कार्यकताओं को दलाल कहे जाने का आरोप लगाया था। प्रधान और सेक्रेट्री के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर योगी सरकार में आवास विकास राज्यमंत्री ने यहां मीडिया को सफाई देते हुए आगे कहा कि दरअसल उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सार्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम था, कुछ लोग उसमें कार्यकर्ताओं को जाने से रोक रहे थे । उस कार्यक्रम में हमने न बीजेपी के खिलाफ बोला है न आरएसएस के खिलाफ बोला है। हाँ जो लोग दलाल किस्म के हैं जो पात्रों से पैसा लेते हैं चाहे ग्राम प्रधान हो चाहे मेरा साथी हो वो उसको बिल्कुल नहीं बक्शेगें। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं ने वहां हमसे ऊँच गांव के प्रधान के खिलाफ शिकायत भी किया। हमने तुरंत एसओ को बुलाकर प्रधान और सेक्रेट्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।कुछ प्रधान लोग हैं जो पैसा लिए थे उन्हीं को परेशानी है।
कार्य योजना रजिस्टर पर वर्कर्स ने किया हस्ताक्षर

वहीं मंत्री पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को दलाल कहने का आरोप मढ़ने वाले ब्लाक शुकुल बाज़ार के बीजेपी मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह के आरोपों और शिकायत का खंडन करते हुए मंत्री ने कहा के मंडल अध्यक्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम की मीटिंग बुलाई थी। उन्होंने कार्य योजना रजिस्टर पर सबसे साइन करवाया सबने साइन किया, लेकिन जब उन्होंने मंत्री के खिलाफ पत्र पर लोगों से साइन कराना चाहा तो किसी एक ने साइन नहीं किया।
बीजेपी वर्कर ने लगाया था ये आरोप
आपको बता दें कि दो दिन पूर्व मंत्री सुरेश पासी के विधानसभा जगदीशपुर के ब्लाक शुकुल बाजार के भाजपा मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह ने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर सुरेश पासी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंत्री के कृत्यों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि मंत्री सुरेश पासी द्वारा न तो क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। जसकरन सिंह ने पत्र में लिखा है कि बीती 14 जुलाई को ब्लाक में आयोजित प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान सुरेश पासी ने उनको और कार्यकर्ताओं को दलाल कहा था। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। इतना ही नहीं इन कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुरेश पासी के कार्यक्रमों का बहिष्कार भी कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement