Advertisement
यूपी चुनाव - दूसरे चरण का मतदान खत्म, दोपहर 3 बजे तक 51.93 फीसदी मतदान

मुरादाबाद के अगवानपुर प्राथमिक स्कूल के बूथ नंबर 364 के कक्ष नंबर 4 में ईवीएम मशीन खराब होने से 30 मिनट तक मतदान रुक गया था। इससे मतादाओं को काफी परेशानी हुई। हंगामा होने से कर्मचारी हरकत में आये। इसके बाद टेक्नीशियन ने मौके पर पहुंच कर मशीन की बैटरी बदली। सेक्टर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार ने बताया कि बूथ 364 की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी हिल गई थी। जिस कारण मशीन बन्द हो गई थी। फिलहाल बैटरी बदलवा दी गई है। अब फिर से वोटिंग शुरू हो गई
ज्ञात हो कि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


