यूपी चुनाव: छठे चरण के लिए वोटिंग संपन्न,57.03 फीसदी हुआ मतदान
khaskhabar.com: शनिवार, 04 मार्च 2017 7:58 PM (IST)
छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें देवरिया के
सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ,
आजमगढ के सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की
प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। साथ ही मऊ और गाजीपुर में अंसारी बंधुओं के
भाग्य का भी फैसला होगा।
ज्ञातव्य है कि मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार
अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश
विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणोश पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर
चुनाव मैदान में हैं। वहीं दरियागंज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव
राजभर, पडरौना से स्वामी प्रसादउ मौर्य, नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि
त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।