Advertisement
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला

पुलिस ने शव से मिले सामान को कब्जे में ले लिया है। पहचान के प्रयास जारी हैं। किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो सोप थाने या पुलिस कंट्रोल नंबर 7023876421, ट्रोल रूम टोंक के नंबर 01432-244400 पर सूचना दें।
पहाड़ी क्षेत्र में मिला युवक का शव
जिले के पुलिस थाना दूनी क्षेत्र के राजमहल पंचायत मुख्यालय पर ईदगाह के पास पहाड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध मिला है। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। दूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों, लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की । बाद दूनी पुलिस शव को दूनी अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने औपचारिक रूप से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरु कर दी है। मृतक रात से लापता था।
दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि राजमहल निवासी रामवतार (42) पुत्र हीरा लाल रैगर का शव रविवार सुबह राजमहल कस्बे में ईदगाह के पास पहाड़ी क्षेत्र में पड़ा होने की सूचना मिली । उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां काफी लोग एकत्रित थे। उसके शरीर पर कोई बड़ी चोट के निशान नहीं थे। कुछ जगह खरोंच के निशान थे। बाद में शव लेकर दूनी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूनी थाना प्रभारी जनागल ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है,इसके स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अविवाहित था।मजदूरी करता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


