सोनीपत। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 नवम्बर से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि री-अपीयर व सेमेस्टर 1,3,5,7 तथा 9 के लिए मुख्य परीक्षा मंगलवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय कैंपस व दो परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के रीजनल सेण्टर लूला अहीर व खरल में बनाये गए है। डॉ वर्मा ने बताया कि न परीक्षा के लिए तीन उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। जो परीक्षा के दौरान सम्पूर्ण परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इन सेमेस्टर परीक्षाओं में 4422 छात्रा विश्वविद्यालय में परीक्षा देंगी जबकि 1063 छात्राएं रीजनल केन्द्रों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देंगी।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले