Advertisement
सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम को मान्यता दें विश्वविद्यालय : यूजीसी

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों में पीजी- यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी कोर्स में प्रत्येक सीट के लिए औसतन 9 छात्रों ने आवेदन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 20,000 सीटें हैं, लेकिन इन पाठ्यक्रमों में करीब 1.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 4 लाख से अधिक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
डीयू में एमफिल और पीएचडी के लिए करीब 28,827 पंजीकरण हो हुए। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से होगी। प्रवेश परीक्षा 26, 27, 28, 29 व 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होगी। प्रवेश परीक्षा दिल्ली-एनसीआर समेत 27 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


