Unique Jugalbandi of stone craft and classical dance created excitement in Kalarohan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रस्तर शिल्प और शास्त्रीय नृत्य की अनूठी जुगलबंदी कलारोहण में उमड़ा रोमांच

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 नवम्बर 2023 10:52 PM (IST)
प्रस्तर शिल्प और शास्त्रीय नृत्य की अनूठी जुगलबंदी कलारोहण में उमड़ा रोमांच
उदयपुर। कला और कलाकारों को संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध कश्ती फाउंडेशन और टीम एन एफर्ट तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को लेकसिटी में अपनी तरह के अनूठे कलारोहण का आयोजन गुरुवार को सुखेर स्थित नरेन्द्र मार्बल एंड मिनरल्स के समीप कला प्रांगण में हुआ। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन का शुभारंभ कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी की कलाकृतियों के बीच उदयपुर के ख्यातनाम शास्त्रीय नर्तक कृष्णेंदु द्वारा इंद्रिय और गायन के रूप में प्रेम और भाव, देवताओं और मानव से जुड़े, सांसारिक और लोकोत्तर नृत्य ओडिसी की प्रस्तुति दी गई। आकर्षक भाव भंगिमाओं के साथ शास्त्रीय गायन व स्वर लहरियों के साथ हुई इस प्रस्तुति को देखकर मौजूद अतिथि—दर्शक व कलाप्रेमी अभिभूत हो उठे। इस मौके पर सनातनी शैली में प्रस्तुति के लिए मशहूर गजल—गीतकार कपिल पालीवाल की शेरो शायरी के साथ—साथ डॉ. चित्रसेन ने बांसुरी वादन को प्रस्तुत किया तो लोगों ने करतल ध्वनि के साथ इस अनूठे आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया।
इस मौके पर अपने संबोधन में श्रद्धा मुर्डिया और वास्तुकार सुनील लड्ढा ने कहा कि एक साथ कई विधाओं के कलाकारों को एक मंच पर एकत्र कर संरचनाओं का निर्माण व कला प्रस्तुति की यह यात्रा ओडिसी या मन की सृजन यात्रा का ही इतर रूप है। उन्होंने कला व कलाकारों के खजाने लेकसिटी में इस प्रकार के अनोखे आयोजनों को जरूरत प्रतिपादित की। इस मौके पर शहर के कई कला व संस्कृति प्रेमी मौजूद थे।
महिला शक्ति ने रची कलाकृतियांः
इस आयोजन के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र कुछ महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तर शिल्प कृतियों की सृजन यात्रा का शुभारंभ रहा। इस दौरान कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया, नित्या सिंघल, सोफिया नलवाया, राधिका अग्रवाल, नीलोफर मुनीर आदि महिला कलाकारों ने छैनी व हथौड़ी के सहारे पाषाण खंड से कलाकृति रचने का शुभारंभ किया। प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी ने महिला कलाकारों को कला सृजन की बारीकियों से रूबरू करवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement