Union Minister Suresh Angadi says no economic distress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदी के सवाल पर बोले केंद्रीय मंत्री, हवाईअड्डे-रेलगाडिय़ा ठसाठस, लोग शादी कर रहे...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 7:18 PM (IST)
मंदी के सवाल पर बोले केंद्रीय मंत्री, हवाईअड्डे-रेलगाडिय़ा ठसाठस, लोग शादी कर रहे...
नई दिल्ली। इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था की हालात ठीक नहीं है। तमाम रिपोर्टों से यह बात जगजाहिर हो चुकी है। इस कारण मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है। हालांकि कभी-कभार केंद्र में सत्तारुढ़ पार्टी की ओर से कुछ ऐसे बयान सामने आते हैं, जो मजाक का विषय बन जाते हैं। दरअसल शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी ने जल्द शुरू होने जा रहे टुंडा खुर्जा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से मंदी के सवाल पर कहा कि हवाईअड्डे और रेलगाडिय़ां ठसाठस भरी हैं और लोग शादी कर रहे हैं जो यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छी चल रही है। अर्थव्यवस्था में हर तीन साल में नरमी आती है लेकिन यह जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी। कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीएफसी परियोजनाओं के विस्तार से माल परिवहन में और तेजी आएगी, यात्री ट्रेनों की संख्या और इनके संचालन का दायरा बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement