Union Minister Anant Hegde apologizes in parliament -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने साधा था निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2017 1:59 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने
मांगी माफी, राहुल गांधी ने साधा था निशाना
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने सदन को विश्वास दिलाया है कि संविधान में पूरी आस्था है और अगर यदि किसी को मेरे द्वारा दिए गए बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान में संशोधन के अपने विवादित बयान पर गुरुवार को लोकसभा में माफी मांगते कहा कि उनके बयान को 'तोड़-मरोड़कर' पेश किया गया। हेगड़े ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद कहा, "मैं संविधान, संसद और बाबासाहेब अंबेडकर का सम्मान करता हूं। संविधान मेरे लिए सर्वोच्च है। एक नागरिक के नाते मैं कभी भी इसके खिलाफ नहीं जा सकता।" हालांकि, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हेगड़े ने अंबेडकर के खिलाफ बयान दिया है।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हेगड़े से माफी मांगने का आग्रह करते हुए कहा, "हमें जीवन में कभी महसूस होता है कि जो हमने कहा है वह सही लेकिन फिर भी अन्य लोगों को उससे ठेस पहुंच सकती है।"
इसके बाद हेगड़े ने माफी मांगते हुए कहा, "मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने यह सब नहीं कहा लेकिन फिर भी किसी को इससे चोट पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।"
कर्नाटक के कुकानूर में एक समारोह के दौरान कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने संविधान में संशोधन को लेकर विवादित बयान दिया था।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement