जम्मू। जम्मू के जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर असहज शांति बनी हुई है। प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सीमा पार से कोई गोलीबारी नहीं हुई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर होने के बावजूद हालांक अधिकांश सीमावर्ती इलाके के निवासी अपने घरों में रह रहे हैं, पर अखनूर और खौर गांवों के करीब 12,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।