Advertisement
प्रत्येक जिले में अविकसित ब्लॉक किए जाएंगे विकसितः कौशल

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी राज्य के अविकसित ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट की नियमित निगरानी भी करेंगे। कौशल ने संबंधित अधिकारियों को केपीआई को लागू करने और उन पर कार्य करने के दौरान उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि अविकसित ब्लॉकों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रशासनिक सचिवों से केपीआई में महत्वपूर्ण सुधार दिखाते हुए ब्लॉकों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण बनाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के लिए डेटा एकत्र करने और इसे नियमित रूप से अपडेट करने के लिए सत्यापित डेटा स्रोत प्रदान करना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अथक प्रयास करने, नवाचारों और राज्य में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


