ऋषि कपूर को डॉन दाऊद इब्राहिम ने बुलवाया और चार घंटे नहीं छोडा
khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 7:58 PM (IST)
किताब में लिखा है कि दुबई एयरपोर्ट पर दाऊद का एक आदमी तैनात होता था जो
डॉन को दुबई आने-जाने वाले वीआईपी लोगों की जानकारी देता था। ऋषि ने लिखा,
1988 में एक दिन मैं अपने दोस्त बिट्टू आनंद के साथ पहुंचा, मैं एयरपोर्ट
से निकल रहा था इतने में एक अजनबी मेरे पास आया और मुझे फोन पकडाते हुए
बोला कि दाऊद साहब बात करेंगे। ऋषि ने आगे लिखा,दाऊद ने मेरा स्वागत किया
और कहा कि मुझे किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं बता सकता हूं।
इसके बाद ऋषि ने लिखा कि उन्हें दाऊद के राइट हैंड माने जाने वाले बाबा ने
कहा कि दाऊद उनके साथ चाय पीना चाहते हैं। इसके बाद शाम को उन्हें लेने के
लिए एक रॉल्स रॉयस भेजी गई।