Under construction bridge collapses in West Bengal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल में एक और पुल ढहा, कोई घायल नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 4:18 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में एक और पुल ढहा, कोई घायल नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के माझेरहाट में पुल ढहने के एक महीने के अंदर ही सोमवार को दक्षिण 24 परगना में एक निर्माणधीन पुल ढह गया। राज्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "काकद्वीप क्षेत्र में कालनागिनी नदी पर निर्माणधीन पुल का एक हिस्सा सुबह लगभग 10 बजे ढह गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा,"पुल ढहने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।" माझेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सिंतबर को दक्षिण कोलकाता में ढह गया था जिसमें तीन लोगों की मौत जबकि 19 घायल हो गए थे। इसके बाद सात सितंबर को दार्जीलिंग जिले के सिलिगुड़ी में एक और पुल ढह गया था जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement