Advertisement
बिहार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पेड़ से टकराई, बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

रजौली के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी विवेक कुमार (26), रोशन कुमार (27) और नरौली गांव के चंदन कुमार (27) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


