दौसा। शहर के सिकन्दरा-बांदीकुई रोड पर काल बनकर आई एक अनियंत्रित जीप चाय की दुकान में जा घुसी। इससे चाय की दुकान पर बैठे 6 लोग चपेट में आ गए। सभी को सिकन्दरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दो लोगों की हालत गंम्भीर होने पर उन्हें दौसा रेफर किया गया लेकिन, दोनों की दौसा पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग जमा हो गए। सभी लोग आसपास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद सिकन्दरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व यातायात बहाल कराया। मृतकों में छुट्टन लाल सिकन्दरा का तथा मोहरपाल केसरीसिंहपुरा का रहने वाला था। जो चाय की दुकान पर बैठा वाहन का इंतजार कर रहा था।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...