Uncontrolled bike slips in Kota, man dead in an accident -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनियंत्रित बाइक फिसली, हादसे में एक युवक की हुई मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 3:20 PM (IST)
अनियंत्रित बाइक फिसली, हादसे में एक युवक की हुई मौत
कोटा। किशोरपुरा थाना इलाके में देर रात को एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक भूपेन्द्र सिंह मोडक ईलाके का रहने वाला था जो की फिलहाल कोटा के दादाबाडी ईलाके में रह रहा था। मृतक युवक एक निजी बैंक में नौकरी करता था जो की देर रात को शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्गा बस्ती के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई हादसे के बाद गंभीर घायल युवक को राहगीरो की मदद से एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया हैं साथ ही मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement