भरतपुर। शहर में सर्कूलर रोड स्थित एमजे हॉस्पीटल के पास एक महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली। जिस पर आरबीएम चौकी के कांस्टेबल ने महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की उम्र करीब 70 साल है। महिला की हालत देखकर लगता है कि महिला के साथ जहरखुरानी की वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के आरबीएम हॉस्पीटल के पास एमजे हॉस्पीटल है, जहां एक महिला के अचेतावस्था में मिलने पर आरबीएम हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। महिला के पास दो बैग हैं, जिससे लगता है कि महिला बाहर की रहने वाली है। महिला के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ज्ञातव्य रहे कि इससे पहले भी दो निजी अस्पतालों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इन दोनों घटनाओं में भी अज्ञात महिला द्वारा महिलाओं को जहरखुरानी का शिकार बनाया गया था।