संयुक्त राष्ट्र ने की ओमान की खाड़ी में तेल के टैंकरों पर हमलों की निंदा
khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जून 2019 10:36 AM (IST)
इससे पहले गुरुवार को ओमान के सागर में तेल के दो टैंकरों पर हमला
हुआ था। उनमें से कम से कम एक जहाज जापानी कंपनी द्वारा संचालित था।
ये हमले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ईरान यात्रा के बीच हुए हैं।
ईरान
अमेरिका से जारी अपने तनाव को कम करने के लिए मदद मांग रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने जापान के टैंकरों पर हमलों को
'संदिग्ध' बताते हुए कहा है कि ये उस समय हुए जब आबे ईरान के सर्वोच्च नेता
अयातुल्ला अली खामेनेई से व्यापक और मैत्रीपूर्ण वार्ता के लिए बैठक कर
रहे थे।
इससे पहले मई में, संयुक्त अरब अमीरात के तट पर भी चार व्यापारिक जहाजों
में तोड़फोड़ की गई थी।
(आईएएनएस)