×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 29, 2026 3:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'अल नीन्यो' का बढ़ता प्रकोप: भूख संकट की चपेट में आ रहे हैं नए इलाक़े
Source: UN News: रविवार, 29 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
विश्व के अनेक हिस्सों में हिंसक टकरावों के कारण पहले से ही खाद्य असुरक्षा की गम्भीर स्थिति है, और अब जलवायु प्रभाव ‘अल नीन्यो’ की गहनता बढ़ने से भूख संकट की चपेट में आए क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. इस वर्ष जून में, भूख से सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों (हॉटस्पॉट्स) की संख्या 13 थी, जो अब 16 पहुँच चुकी है. यूएन एजेंसियों ने बिगड़ते हालात के बीच आगाह किया है कि ज़रूरतमन्द आबादी तक जल्द से जल्द खाद्य सहायता पहुँचाई जानी होगी. विश्व भर में, खाद्य संकटों की निगरानी के लिए वैश्विक नैटवर्क के ज़रिए तैयार की जानी वाली
नवीनतम रिपोर्ट
में सबसे अधिक प्रभावित 16 हॉटस्पाट्स के बारे में जानकारी दी गई है:सर्वाधिक चिन्ता: सूडान, दक्षिण सूडान, सोमालिया, नाइजीरिया, यमनबहुत अधिक चिन्ता: अफ़ग़ानिस्तान, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हेती, फ़लस्तीनचिन्ताजनक स्थिति: चाड, मेडागास्कर, माली, म्याँमार, मध्य अमेरिकी शुष्क कॉरिडोर (अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, निकारागुआ के हिस्सों को जोड़ने वाला इलाक़ा), दक्षिणी अफ़्रीका (ऐस्वतिनी, मलावी, मोज़ाम्बीक़, ज़ाम्बिया, ज़िम्बाब्वे), पूर्वोत्तर युगांडा.रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में अब हॉटस्पॉट बनने जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन मध्य अमेरिकी शुष्क कॉरिडोर, दक्षिणी अफ़्रीका और पूर्वोत्तर युगांडा इस सूची में शामिल हो गए हैं. पड़ोसी देश सूडान में हिंसक टकराव के प्रभावों की वजह से चाड में भी स्थिति पर चिन्ता है. नए इलाक़ों के भूख की चपेट में आने की वजह ‘अल नीन्यो' भी है, जो पृथ्वी पर जलवायु प्रणाली का एक मुख्य वाहक हैं. यह समुद्र की सतह के तापमान, हवाओं, दबाव और वर्षा के रूझान में बदलाव लाने के लिए ज़िम्मेदार हैं और सामान्य तापमान और वर्षा रुझानों में बड़े व्यवधान की वजह बनता है. इसके कारण, दुनिया के अनेक हिस्सों में तापमान बढ़ने की वजह से भीषण गर्मी का प्रकोप हो सकता है. कुछ इलाक़े गम्भीर सूखे की चपेट में आ सकते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश व बाढ़ हो सकती है. © Adobe Stock/Johnstocker विश्व के अनेक हिस्सों में बडी संख्या में लोग व समुदाय सूखे की चपेट में आ सकते हैं. ‘अल नीन्यो’ की बढ़ती तीव्रता
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) और
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) अपने एक नए विश्लेषण में सचेत किया है कि अल नीन्यो ने दक्षिणी अफ़्रीका और मध्य अमेरिका के शुष्क क्षेत्रों को भूख संकट के हॉटस्पॉट की ओर धकेल दिया है.प्रभावित इलाक़ों में दिसम्बर 2026 से मई 2027 के दौरान खाद्य असुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होने की आशंका है. सूडान और दक्षिण सूडान के कुछ हिस्सों में अकाल का जोखिम है.अल नीन्यो अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रभाव साबित होने की राह पर है, जिसकी वजह से दक्षिणी अफ़्रीका में शुष्क और अधिक गर्म परिस्थितियाँ पनपी हैं, और बुआई, कृषि कार्यों व आगामी फ़सल के लिए ख़तरा है.अनुमान है कि ज़िम्बाब्वे में 30 लाख, मलावी में 26 लाख और मोज़ाम्बीक़ में 18 लाख लोगों को मार्च 2027 तक, गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, मध्य अमेरिकी शुष्क गलियारे में पिछले चार दशकों का सबसे शुष्क मौसम रहा और कई क्षेत्रों में 75 प्रतिशत से अधिक फ़सल का नुक़सान हुआ है. केवल ग्वाटेमाला में अक्टूबर 2026 से फ़रवरी 2027 के दौरान, 32 लाख लोगों के लिए खाद्य असुरक्षा अपने गम्भीर स्तर पर पहुँच सकती है. © WFP/Saleh Hayyan यमन में विस्थापित आबादी के लिए बनाए गए एक आश्रय स्थल में बच्चे एक साथ भोजन कर रहे हैं. हिंसक टकराव, अब भी बड़ी वजहअन्य प्रभावित क्षेत्रों में हालात बिगड़ने की वजह, वहाँ जारी हिंसक टकराव है, जिनमें सर्वाधिक चिन्ता वाले सभी पाँच क्षेत्र शामिल हैं: सूडान, दक्षिण सूडान, सोमालिया, नाइजीरिया के कुछ हिस्से और यमन. इन पाँच में से चार संकटग्रस्त क्षेत्रों के विश्लेषण में ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (Integrated Food Security Phase Classification/IPC) के सबसे गम्भीर चरण 5, ‘विनाशकारी स्थिति’ या अकाल का सामना कर रहे हैं. सोमालिया में, फ़िलहाल किसी भी आबादी के लिए अकाल जैसी स्थिति का सामना करने का अनुमान नहीं है, फिर भी बायडोआ में विस्थापित आबादी में खाद्य असुरक्षा आपात स्तर (चरण 4) पर बनी हुई है. सबसे गम्भीर परिस्थितियाँ सूडान और दक्षिण सूडान में हैं, जहाँ अकाल का खतरा चिह्नित किया गया है. सर्वाधिक चिन्ता वाले सभी पाँच क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए मानवीय सहायता में 62 प्रतिशत की गिरावट आई है. वर्ष 2022 में यह धनराशि 5.1 अरब डॉलर से थी जो पिछले साल घटकर दो अरब डॉलर रह गई है.यूएन एजेंसियों ने सभी 16 संकटग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल मानवीय सहायता की अपील की है, ताकि, ज़रूरतमन्द आबादी तक सुरक्षित और बेरोकटोक खाद्य राहत पहुँचाई जा सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
लोकसभा सत्र से पहले 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं से मिलने दिल्ली जा रहीं ममता
सोनिया गांधी का नाम नागरिकता से पहले ही मतदाता सूची में था, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, बोले- हर चुनौती के लिए तैयार है भारत
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces